2011 (Arts) भूगोल
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. निम्नलिखित में से कौन सा एक
मानव भूगोल का उपागम नहीं है
(क) मात्रात्मक क्रांति (ख)
क्षेत्रीय विभिन्नता
(ग) स्थानिक संगठन (घ) अन्वेषण और वर्णन
उत्तर - (क) मात्रात्मक क्रांति
समय अवधि |
मानव भूगोल के उपागम |
उपनिवेश युग |
अन्वेषण और वर्णन, |
उपनिवेश युग |
प्रादेशिक विश्लेषण |
अंतर-युद्ध अवधि के बीच 1930 का दशक
|
क्षेत्रीय विभिन्नता |
1950 के दशक के अंत से 1960 के दशक
के अंत तक |
स्थानिक संगठन |
1970 का दशक |
मानवतावादी, आमूलवादी और
व्यवहारवादी विचारधाराओं का उदय |
1990 |
भूगोल में उत्तर-आधुनिकवाद |
2. निम्नलिखित में से किस महाद्वीप में जनसंख्या वृद्धि सर्वाधिक हैं ?
(क) यूरोप (ख) अफ्रीका
(ग)
आस्ट्रेलिया (घ)
एशिया
उत्तर - (ख) अफ्रीका
महाद्वीप |
जनसंख्या
वृद्धि दर |
महाद्वीप |
विश्व का जनसंख्या % |
अफ्रीका |
2.57 % |
एशिया |
59.69 % |
ओशिनिया |
1.47 % |
अफ्रीका |
16.36 % |
एशिया |
1.04 % |
यूरोप |
9.94 % |
दक्षिण अमेरिका |
1.04 % |
उत्तरी अमेरिका |
7.79 % |
उत्तरी अमेरिका |
0.96 % |
दक्षिण अमेरिका |
5.68 % |
यूरोप |
0.08 % |
ओशिनिया |
0.54 % |
3. मानव विकास की अवधारणा निम्नलिखित में से किस व्यक्ति की देन है
(क) प्रो० अमर्त्य सेन (ख) डा० मनमोहन सिंह
(ग) डा० महबूब-उल-हक (घ) डा० ए० पी० जे० अब्दुल कलाम
उत्तर - (ग) डा० महबूब-उल-हक
मानव विकास सूचकांक का निर्धारण डॉ० महबूब-उल-हक ने किया | ये पाकिस्तान के निवासी थे | मानव विकास सूचकांक (HDI) स्वास्थ्य, शिक्षा और संसाधनों तक पहुँच जैसे क्षेत्रों के आधार देशों का क्रम तैयार किया जाता हैं | यह क्रम 0 से 1 के बीच के स्कोर पर निकाला जाता हैं | यानि स्कोर 1 के जितना निकट होगा उसका मानव विकास का स्तर उतना ही अधिक होता हैं | और 0 के जितना नजदीक होगा उसका स्तर उतना ही निम्न मना जायेगा | |
4. निम्न में से कौन सी रोपण फसल नहीं है ?
(क) रबर (ख) चाय
(ग) गन्ना (घ) चावल
उत्तर - (घ) चावल
रोपण कृषि – यूरोपीय लोगों द्वारा अपने उष्णकटिबंधीय
उपनिवेशों एक विशेष प्रकार की कृषि शुरुआत की गई जिसे रोपण कृषि कहा गया | इसमें
विशेषकर चाय, कॉफी, कोको, रबड़, कपास, गन्ना, केले एवं अनन्नास की पौध लगाये गए । इस कृषि की प्रमुख विशेषता यह है कि
इसमें कृषि क्षेत्र का आकार बहुत विस्तृत होता है। इसमें अधिक पूँजी निवेश, उच्च प्रबंध एवं तकनीकी आधार
एवं वैज्ञानिक विधियों का प्रयोग किया जाता है। यह एक फसली कृषि है जिसमें किसी
एक फसल के उत्पादन पर ही सकेंद्रण किया जाता है। |
5. निम्नलिखित में से कौन सी एक आर्थिक क्रिया ग्रामीण बस्तियाँ की मुख्य आर्थिक क्रिया हैं -
(क) प्राथमिक (ख) द्वितीयक
(ग) तृतीयक (घ) चतुर्थक
उत्तर - (क) प्राथमिक
मानव के वो कार्यकलाप जिनसे आय
प्राप्त होती है, आर्थिक क्रिया कहलाता
है। आर्थिक क्रियाओं को मुख्यत: चार वर्गों में विभाजित किया जाता है - प्राथमिक,
द्वितीयक, तृतीयक एवं चतुर्थ क्रियाएँ। प्राथमिक क्रियाएँ (क्रियाकलाप) – वे क्रियाएँ जो प्रत्यक्ष रूप से पर्यावरण पर निर्भर एवं भूमि से जुड़े होते हैं | इस क्रियाकलाप से जुड़े लोग पृथ्वी के संसाधनों जैसे - भूमि, जल, वनस्पति, खनिज इत्यादि अपनी जीविकापार्जन करते हों | इन्हें लाल कॉलर (Red Collar) वाले लोगों का समूह कहा जाता हैं | इसके अंतर्गत आखेट (शिकार करना), भोजन संग्रह, पशुचारण, मछली पकड़ना, वनों से लकड़ी काटना, कृषि एवं खनन कार्य करना इत्यादि शामिल हैं। द्वितीयक क्रियाकलाप – इस क्रियाकलाप में प्रकृति में पाए जाने वाले कच्चे माल का रूप बदलकर उसे मूल्यवान बनाया जाता है। विभिन्न उद्योग एवं विनिर्माण उद्योग इसमें शामिल हैं जैसे – टोकड़ी बनाना, मिट्टी का बर्तन बनाना, चटाई बनाना, सूती एवं उनी वस्त्र उद्योग, इस्पात एवं सीमेंट उद्योग इत्यादि | इन्हें नीला कॉलर (Blue Collar) वाला वर्ग कहा जाता हैं | तृतीय क्रियाकलाप – इस क्रियाकलाप में व्यापार, परिवहन, संचार,
विभिन्न प्रकार की सेवाएँ इत्यादि को शामिल किया जाता हैं | जैसे - नलसाज, बिजली मिस्त्री, तकनीशियन, धोबी, नाई,
दुकानदार, चालक, कोषपाल,
अध्यापक, डॉक्टर, वकील
और प्रकाशक इत्यादि का काम इनका सामान्य उदाहरण हैं। इस वर्ग के लोगों को सफ़ेद
कॉलर (White Collar) वाला कहा जाता हैं | चतुर्थ क्रियाकलाप – इस क्रियाकलाप में सूचना का संग्रहण, उत्पादन, प्रकीर्णन, अनुसंधान और विकास के कार्य शामिल हैं | चतुर्थ क्रियाकलाप पर केंद्रित होते हैं और विशिष्टीकृत ज्ञान प्रौद्योगिक कुशलता और प्रशासकीय सामर्थ्य से संबद्ध सेवाओं के उन्नत नमूने के रूप में देखे जाते हैं। जैसे – सॉफ्टवेर निर्माता, स्कूल-कॉलेज के प्रधानाध्यापक, प्रोफेसर इत्यादि | पंचम क्रियाकलाप - उच्चतम स्तर के निर्णय लेने तथा नीतियों का
निर्माण करने वाले पंचम क्रियाकलापों के अंतर्गत आते हैं । इन्हें स्वर्ण
कॉलर (Golden Collar) व्यवसाय के रूप में जाने जाते हैं | जैसे - वरिष्ठ
व्यावसायिक कार्यकारियों, सरकारी अधिकारियों,
अनुसंधान वैज्ञानिकों, वित्त एवं विधि
परामर्शदाताओं, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री इत्यादि | |
6. निम्नलिखित में से भारत के किस राज्य में जनसंख्या घनत्व
निम्नतम हैं -
(क) पश्चिम बंगाल (ख) अरुणाचल प्रदेश
(ग) असम (घ) बिहार
उत्तर - (ख) अरुणाचल प्रदेश
सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला राज्य
– बिहार सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला राज्य
– अरुणाचल प्रदेश |
7. निम्नलिखित में कौन सा खनिज 'भूरा हीरा' के नाम से जाना जाता है ?
(क) मैंगनीज (ख) अभ्रक
(ग)
लौह अयस्क (घ) टिन
उत्तर – लिग्नाइट
लिग्नाइट भूरे रंग का कोयला होता हैं | भारत में इस
कोयला का सर्वाधिक भंडार तमिलनाडू के नेवेली क्षेत्र में पाया जाता हैं | |
8. निम्नलिखित में से किस स्थान पर भारत का पहला परमाणु
ऊर्जा स्टेशन स्थापित किया गया था –
(क) बोकारो (ख) तारापुर
(ग) चेन्नई (घ)
ननौरा ।
उत्तर - (ख) तारापुर
तारापुर (महाराष्ट्र) परमाणु ऊर्जा स्टेशन भारत का ही नही एशिया का पहला परमाणु ऊर्जा स्टेशन था | |
9. आई. टी. डी. पी. निम्नलिखित में से किस संदर्भ में वर्णित
है
(क) समन्वित पर्यटन विकास कार्यक्रम
(ख) समन्वित यात्रा विकास
कार्यक्र
(ग) समन्वित जनजातीय विकास कार्यक्रम (घ) समन्वित व्यापार विकास कार्यक्र
उत्तर - (ग) समन्वित जनजातीय विकास कार्यक्रम
ITDP - Integrated
Tribal Development Program |
10. निम्नलिखित में से कौन सा देश कोयला का सबसे बड़ा
उत्पादक है ?
(क) भारत (ख) आस्ट्रेलिया
(ग) यू०एस०ए० (घ) चीन
उत्तर - (घ) चीन
चीन पिछले तीन दशकों से सबसे बड़ा
कोयला उत्पादक देश रहा हैं | दूसरा स्थान USA का हैं | |
II. निम्नलिखित प्रश्न सं० 11
से 15 में दो कथन दिए गये हैं | दोनों कथनों
को ध्यान से पढ़े तथा नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें।
11. निम्नलिखित कथनों की विवेचना करें
कथन (A) : उत्तरत भारत के राज्यों में जनसंख्या वृद्धि दर ऊंची
है।
कारण (R): इन राज्यों में साक्षरता दर भी उंची है।
इन कथनों में :
(क) (A) एवं (R)
दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या
है।
(ख) (A) एवं (R) दोनों सही हैं, लेकिन
(R), (A) की सही व्याख्या नहीं है ।
(ग) (A) सही है, लेकिन (R) गलत है।
(घ) (A) गलत
है, लेकिन (R) सही है।
उत्तर - (ग) (A) सही है, लेकिन (R) गलत है।
12. निम्नलिखित कथनों की विवेचना
करें:
कथन (A) चाय एक प्रमुख पेय पदार्थ है ।
कारण (R) इसकी खेती पहाड़ी क्षेत्रों में होती है। :
इन कथनों में
(क) (A) एवं (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(ख) (A) एवं (R) दोनों सही हैं, लेकिन
(R), (A) की सही व्याख्या नहीं है ।
(ग) (A) सही
है, लेकिन (R) गलत है।
(घ) (A) गलत है, लेकिन (R) सही है
उत्तर - (ख) (A) एवं (R) दोनों सही हैं, लेकिन
(R), (A) की सही व्याख्या नहीं है ।
13. निम्नलिखित कथनों की विवेचना
करें:
कथन (A) अफ्रीका में जलशक्ति का विकास कम हुआ है।
कारण (R) : यह क्षेत्र आर्थिक एवं औद्योगिक दृष्टि से पिछड़ा है ।
इन कथनों में :
(क) (A) एवं (R)
दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या
है।
(ख) (A) एवं (R)
दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
(ग) (A) सही है, लेकिन (R) गलत है।
(घ) (A) गलत
है, लेकिन (R) सही है।
उत्तर - (क) (A) एवं (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
14. निम्नलिखित कथनों की विवेचना करें:
कथन (A) : भारत में ग्रामीण शहर प्रवसन पुरुष प्रधान है ।
कारण (R) : देश के ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी की समस्या गंभीर
है।
इन कथनों में :
(क) (A) एवं (R) दोनों सही हैं और (R). (A) की सही व्याख्या है ।
(ख) (A) एवं (R)
दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(ग) (A) सही
है, लेकिन (R) गलत है।
(घ) (A) गलत है, लेकिन (R) सही है।
उत्तर - (क) (A) एवं (R) दोनों सही हैं और (R). (A) की सही व्याख्या है ।
15. निम्नलिखित कथनों की विवेचना
करें :
कथन (A) : लोहा एवं इस्पात उद्योग एक आधारभूत उद्योग है।
कारण (R) : इस उद्योग के महत्वपूर्ण कच्चा माल लौह-अयस्क, कोयला एवं चूना पत्थर हैं।
इन कथनों में
(क) (A) एवं (R)
दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है
(ख) (A) एवं (R) दोनों सही हैं, लेकिन
(R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(ग) (A) सही
है, लेकिन (R) गलत है ।
(घ) (A) गलत है, लेकिन (R) सही है।
उत्तर - (ख) (A) एवं (R) दोनों सही हैं, लेकिन
(R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
III. प्रश्न संख्या 16 से 18 तक के प्रश्नों के एक से अधिक उत्तर सही हो
सकते हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए उन सभी उत्तरों को चुनें एवं विकल्पों में से
सही उत्तर को चिह्नित करें
16. निम्नलिखित में से कहाँ लोहा एवं इस्पात उद्योग अवस्थित है ?
(I) बोकारो (II) जमशेदपुर
(III) सलेम (IV) चेन्नई
इनमें से सही उत्तर है
(क) केवल 1 (ख) I एवं II
(ग) I, II एवं III (घ) इनमें से सभी ।
उत्तर - (ग) I, II एवं III
17. स्वच्छंद उद्योग के उदाहरण हैं।
(I) इलेक्ट्रॉनिक्स (II) घड़ी उद्योग
(III) लोहा एवं
इस्पात (IV) सूती वस्त्र |
इनमें से सही उत्तर है
(क) केवल I (ख) I एवं II
(ग) I, II एवं III (घ) इनमें से सभी
उत्तर - (ख) I एवं II
स्वच्छंद
उद्योग - ये उद्योग किसी विशिष्ट कच्चेमाल पर निर्भर नहीं रहते हैं । ये उद्योग संघटक पुर्जों पर निर्भर रहते हैं
जो कहीं से भी प्राप्त किए जा सकते हैं। इसमें उत्पादन कम मात्रा में होता है
एवं श्रमिकों की कम आवश्यकता होती है। |
(1) साक्षारता स्तर (II) नगरीकरण स्तर
(III) प्रति व्यक्ति आय (IV) यातायात एवं संचार
प्रणाली
इनमें से सही उत्तर है
(क) केवल 1 (ख) I एवं II
(ग) I, II एवं III (घ) इनमें से सभी
उत्तर - (घ) इनमें से सभी
IV स्तम्भ I के साथ स्तम्भ II को मिलान करें ।
स्तम्भ I
स्तम्भ II
19. लोहा एवं इस्पात उद्योग (A) टोकियो
20 मेगासिटी (B) जामनगर
21. इंट्रापॉट (C) पीट्सबर्ग
22. पेट्रो-रसायन उद्योग (D) सिंगापुर
उत्तर -
स्तम्भ I
स्तम्भ II
19. लोहा एवं इस्पात उद्योग (C) पीट्सबर्ग
20 मेगासिटी (A) टोकियो
21. इंट्रापॉट (D) सिंगापुर
22. पेट्रो-रसायन उद्योग (B) जामनगर
V. प्रश्न संख्या 23 से 25 के लिए दिए गये अवतरण को ध्यान से पढ़ें तथा
नीचे दिए गये विकल्पों में से सही उत्तर चुनें मानचित्र कार्य के लिए प्रश्न
संख्या 23 से 25 में विकल दिए गए हैं।
मानचित्र कार्य को चुननेवाले परीक्षार्थी उन विकल्पों के उत्तर कर सकते हैं:
अवतरण :
ट्रांस-साइबेरियन रेलमार्ग विश्व का सबसे
लम्बा रेलमार्ग है जो पश्चिम में स्थित मे पीट्सबर्ग को पूर्व में स्थित
ब्लॉडीवास्टक से जोड़ता है। इस रेलमार्ग की कुल लम्बाई 9932 किमी है । इसका निर्माण 1891 में प्रारंभ हुआ तथा 1905 में पूर्ण हुआ । साइबेरिया
को इस रेलमार्ग से बहुत अधिक फायदा हुआ है
क्योंकि यह खनिज, वन एवं कृषि संसाधनों से प्रचुर समृद्ध है।
यही कारण है कि इसे 'रूस का खजाना' कहा
जाता है |
23. ट्रांस- साइबेरियन रेलमार्ग किस देश में स्थित है ?
(क) साइबेरिया (ख) रूस
(ग) चीन (घ) इनमें से कोई
नहीं
उत्तर - (ख) रूस
24.ट्रांस- साइबेरियन रेलमार्ग को बनने में कितने वर्ष लगे ?
(क) 14 वर्ष (ख) 24 वर्ष
(ग) 15 वर्ष (घ) 04 वर्ष ।
उत्तर - (क) 14 वर्ष
25. निम्नलिखित में से किस प्रदेश को 'रूस का खजाना' कहा जाता है ?
(क) रूस (ख) साइबेरिया
(ग) ट्रांस-साइबेरिया
(घ) इनमें से कोई नहीं ।
उत्तर - (ग) ट्रांस-साइबेरिया
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें