खण्ड-'अ' (वस्तुनिष्ठ
प्रश्न)
1. "मानव भूगोल क्रियाशील मानव और अस्थायी पृथ्वी के
परिवर्त्तनशील सम्बन्धों का अध्ययन है।" ये किसने कहा ?
(क)
रीटर (ख) रैटजेल
(ग)
कुमारी सैम्पल (घ) टेलर
उत्तर - (ग) कुमारी सैम्पल
2. जनसंख्या वितरण
को प्रभावित करने वाले कारकों में सबसे महत्त्वपूर्ण कारक कौन-सा है ?
(क)
स्थलाकृति (ख) मिट्टी
(ग)
प्राकृतिक वनस्पति (घ) जलवायु
उत्तर - (घ)
जलवायु
(क) लौह-अयस्क (ख) कोयला
4. पनामा नहर जोड़ती
है -
(क)
कैरेबियन सागर - मैक्सिको की खाड़ी
(ख) प्रशान्त
महासागर - अटलाण्टिक महासागर
(ग) प्रशान्त
महासागर - हिन्द
महासागर
(घ)
अटलाण्टिक महासागर - हिन्द महासागर
उत्तर - (ख)
प्रशान्त महासागर - अटलाण्टिक महासागर
5. किसी झील के
चारों ओर बसा गाँव किस प्रतिरूप में आयेगा ?
(क)
अरीय (ख)
निहारिकीय
(ग) नाभिकीय (घ) तारा
उत्तर - (ख)
निहारिकीय
6. 2001 की जनगणना के अनुसार निम्नलिखित में से किस राज्य
का जनसंख्या घनत्व निम्नतम है ?
(क)
अरुणाचल प्रदेश (ख) मेघालय
(ग)
बिहार (घ)
केरल
उत्तर - (क)
अरुणाचल प्रदेश
7. निम्नलिखित में
से किस नदी की जल उपयोगिता सबसे अधिक है ?
(क) कृष्णा (ख)
ब्रह्मपुत्र
(ग) गंगा (घ)
गोदावरी
उत्तर - (ग)
गंगा
8. निम्नलिखित में
से कौन-सा पत्तन पूर्वी तट पर स्थित है ?
(क) काण्डला (ख) मुम्बई
(ग) न्यू मंगलौर (घ)
चेन्नई
उत्तर - (घ)
चेन्नई
9. निम्नांकित में
से कौन-सा शहर ग्रांड ट्रंक सड़क पर स्थित नहीं है ?
(क)
इलाहाबाद (ख) कोलकाता
(ग) दिल्ली (घ)
लखनऊ
उत्तर – (घ)
लखनऊ
भारत में यह मार्ग हावड़ा,
बर्धमान,
दुर्गापुर,
आसनसोल,
धनबाद,
औरंगाबाद,
सासाराम,
मोहानिया,
मुग़लसराय,
वाराणसी,
इलाहाबाद,
कानपुर,
कन्नौज,
एटा,
अलीगढ़,
गाजियाबाद,
दिल्ली,
पानीपत,
क रनाल,
अम्बाला,
लुधियाना,
जलंधर और अमृतसर
से जाता है। इस महामार्ग के अंतर्गत राष्ट्रीय
महामार्ग 1 (अमृतसर से दिल्ली) और राष्ट्रीय महामार्ग 2 (दिल्ली से
हावड़ा) शामिल
हैं। |
10. औद्योगीकरण में कौन-सा प्रदूषण होता है ?
(क) जल प्रदूषण (ख) वायु प्रदूषण
(ग) ध्वनि प्रदूषण (घ) इनमें से सभी
उत्तर - (घ)
इनमें से सभी
11. निम्नलिखित प्रश्न सं० 11 से 15 में
दो कथन दिये गये हैं। दोनों कथनों को ध्यान से पढ़ें तथा नीचे दिए गए विकल्पों में
से सही उत्तर चुनें:
कथन (A): भूमि की उर्वराशक्ति भी जनसंख्या को आकर्षित करती
है।
कथन (R) : उपजाऊ भूमि पर मनुष्य कृषि एवं विकसित पशुपालन
करता है।
इन कथनों में :
(क)
(A) एवं (R) दोनों
सही हैं तथा कथन (R) कथन (A) की
सही व्याख्या है।
(ख) (A) एवं (R) दोनों
सही हैं परंतु कथन (R), कथन (A) की
सही व्याख्या नहीं है।
(ग)
कथन (A) सही है, परन्तु
कथन (R) असत्य है।
(घ)
कथन (A) असत्य है, परन्तु
कथन (R) सही
उत्तर - (क)
(A) एवं (R) दोनों
सही हैं तथा कथन (R) कथन (A) की
सही व्याख्या है।
12. निम्नलिखित कथनों की विवेचना करें :
कथन (A) : आर्थिक स्थिति भी जनसंख्या की वृद्धि को प्रभावित
करता है।
कथन (R) : जन्म एवं मृत्यु दर का अन्तर वृद्धि की दर को
दर्शाता है।
इन कथनों में :
(क)
(A) एवं (R) दोनों
सही हैं तथा कथन (R), कथन (A) की
सही व्याख्या है।
(ख) (A) एवं (R) दोनों
सही हैं परंतु कथन (R), कथन (A) की
सही व्याख्या नहीं
है।
(ग)
कथन (A) सही है, परन्तु
कथन (R) असत्य है।
(घ) कथन (A) असत्य है, परन्तु
कथन (R) सही है।
उत्तर - (ख)
(A) एवं (R) दोनों
सही हैं परंतु कथन (R), कथन (A) की
सही व्याख्या नहीं
है।
13. निम्नलिखित कथनों की विवेचना करें:
कथन (A) : खनिज तेल ऊर्जा का महत्त्वपूर्ण स्रोत है।
कथन (R) : ऊर्जा के अतिरिक्त खनिज तेल से 5000 उप-वस्तुएँ प्राप्त होती है।
इन कथनों में :
(क)
(A) एवं (R) दोनों
सही हैं तथा कथन (R), कथन (A) की
सही व्याख्या है।
(ख) (A) एवं (R) दोनों
सही हैं परंतु कथन (R), कथन (A) की
सही व्याख्या नहीं
है।
(ग)
कथन (A) सही है, परन्तु
कथन (R) असत्य है।
(घ) कथन (A) असत्य है, परन्तु
कथन (R) सही है।
उत्तर - (क)
(A) एवं (R) दोनों
सही हैं तथा कथन (R), कथन (A) की
सही व्याख्या है।
(14). निम्नलिखित कथनों की विवेचना करें :
कथन (A) : चावल उष्ण कटिबंधीय प्रदेशों की फसल है
कारण (R) : इसके उपज के लिए ऊंचे तापमान की आवश्यकता होती
है।
इन कथनों में :
(क)
(A) एवं (R) दोनों
सही हैं तथा कथन (R). कथन (A) की
सही व्याख्या है।
(ख) (A) एवं (R) दोनों
सही हैं परंतु कथन (R), कथन (A) की
सही व्याख्या नहीं है
(ग) कथन (A) सही है, परन्तु
कथन (R) असत्य है।
(घ) कथन (A) असत्य है, परन्तु
कथन (R) सही है।
उत्तर - (क)
(A) एवं (R) दोनों
सही हैं तथा कथन (R). कथन (A) की
सही व्याख्या है।
15. निम्नलिखित कथनों की विवेचना करें
कथन (A) : पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भूमिगत जल स्तर बहुत
ऊँचा है।
कथन (R) : कम गहराई से जल निकालने में अधिक व्यय नहीं होता
है।
इन कथनों में
(क) (A) एवं (R) दोनों
सही है तथा कथन (R), कथन (A) को
सही व्याख्या है।
(ख)
(A) एवं (R) दोनों
सही हैं परंतु कथन (R), कथन (A) की
सही व्याख्या नहीं है |
(ग)
कथन (A) सही है, परन्तु
कथन (R) असत्य है |
(घ) कथन (A) असत्य है, परन्तु
कथन (R) सही है।
उत्तर - (क)
(A) एवं (R) दोनों
सही है तथा कथन (R), कथन (A) को
सही व्याख्या है।
16. निम्नांकित में से कौन-सा उद्योग कृषि पर आधारित
नहीं है ?
(I) सीमेण्ट (II) चीनी
(III) जूट (IV) लोहा
और इस्पात
इनमें से सही उत्तर
है
(क) I एवं II (ख)
I एवं IV (ग)
III एवं IV (घ)
II एवं III
उत्तर - (ख)
I एवं IV
17. निम्नांकित में से कौन-सा बन्दरगाह अटलांटिक तट
पर स्थित नहीं है ?
(I) मियामी (II) सेन
डीयेगो
(III) न्यूयार्क (IV) सेन
फ्रांसिस्को
इनमें से सही उत्तर
है
(क)
II एवं IV (ख)
I एवं II (ग)
III एवं IV (घ)
I एवं IV
उत्तर – (क)
II एवं IV
न्यूयार्क और मियामी
स. रा. अमेरिका के पूर्वी भाग में अटलांटिक महासागर के तट पर हैं जबकि सेन डीयेगो
और सेन फ्रांसिस्को स. रा. अमेरिका के पश्चिमी भाग में प्रशांत महासागर के तट पर
हैं | |
18. निम्नांकित में से कौन-सा क्षेत्र गोंडवाना कोयला
क्षेत्र में अवस्थित है
(I) लखनपुर (II) रानीगंज
(III) झरिया (IV) नागपुर
इनमें से सही उत्तर
है -
(क)
I एवं IV (ख)
II एवं III (ग)
III एवं IV (घ)
I एवं III
उत्तर - (ख)
II एवं III
रानीगंज और झरिया गोंडवाना कोयला का क्षेत्र हैं | |
IV. प्रश्न संख्या 19 से
22 तक में दो स्तम्भ दिए गए हैं। स्तम्भ-1 में चार प्रश्न दिये गये हैं। आपको स्तम्भ-II के विकल्पों में से सही मेल को चुनना है
स्तम्भ-I
स्तम्भ-II
19. एन्थ्रोपोज्योग्राफी (A) ग्रामीण
बस्तियों का प्रतिरूप
20. अहमदाबाद (B) रैटजेल
21. तलचेर (C) सूती वस्त्र
22. रेखीय प्रतिरूप (D) कोयला क्षेत्र
उत्तर –
स्तम्भ-I
स्तम्भ-II
19. एन्थ्रोपोज्योग्राफी (B) रैटजेल
20. अहमदाबाद (C) सूती
वस्त्र
21. तलचेर (D) कोयला क्षेत्र
22. रेखीय प्रतिरूप (A) ग्रामीण
बस्तियों का प्रतिरूप
V. प्रश्न संख्या 23 से 25 तक
के प्रश्न को अवरण पढ़ के उत्तर दे |
मानचित्र कार्य के
लिए प्रश्न संख्या 23 से 25 में
विकल्प दिए गए हैं। मानचित्र कार्य को चुननेवाले परीक्षार्थी
उन
विकल्पों को उत्तर कर सकते हैं:
अवतरण : सूती वस्त्र उद्योग भारत का एक प्राचीन उद्योग
है। इस उद्योग में प्रत्यक्ष रूप से लगभग 10.2 लाख
लोग लगे हुए हैं। भारत में आज से 5000 वर्ष
पूर्व भी उत्तम कपड़ा बुना जाता था। भारत में आधुनिक तकनीक पर आधारित सूती वस्त्र
उद्योग की शुरूआत 1818 ई० से हुई। 1854 में
काबस जी डाबर ने मुम्बई में पहली स्वचालित सूती वस्त्र मिल की स्थापना की।
23. सूती वस्त्र
उद्योग में प्रत्यक्ष रूप से कितने लोग लगे हैं ?
(क)
10.5 लाख (ख)
20.2 लाख
(ग)
10.2 लाख (घ)
इनमें से कोई नहीं
उत्तर - (ग)
10.2 लाख
24. भारत में आधुनिक तकनीक पर आधारित सूती वस्त्र
उद्योग की शुरूआत कब हुई ?
(क)
1818 में (ख)
1854 में
(ग)
5000 वर्ष पूर्व (घ)
1918 में
उत्तर - (क)
1818 में
25. काबस जी डाबर ने किस स्वचालित उद्योग की स्थापना
की ?
(क) लोहा और इस्पात उद्योग (ख) चीनी उद्योग
(ग) सूती वस्त्र उद्योग (घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर
- (ग) सूती वस्त्र उद्योग
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें