2009 Objective Question and Answers
1. सलेम सम्बन्धित है
(क) लोहा-इस्पात उत्पादन से (ख) ताँबा उत्पादन से
(ग) पेट्रोलियम उत्पादन से (घ) सोना उत्पादन से
उत्तर
- (क) लोहा-इस्पात
उत्पादन से
2. हुबली किस राज्य में हैं ?
(क) आंध्र प्रदेश (ख) कर्नाटक
(ग) गुजरात (घ) तमिलनाडु
उत्तर
- (ख) कर्नाटक
हुबली
न केवल एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक शहर है बल्कि कपास और लोहे के व्यापार का एक
महत्वपूर्ण वाणिज्यिक केंद्र भी है। यह नगर तेजी से उभरने के कारण इसे छोटो मुबई
भी कहा जाता है |
3. उदयपुर किस राज्य में हैं ?
(क) राजस्थान (ख) गुजरात
(ग) पंजाब (घ) हरियाणा
उत्तर - (क) राजस्थान
4. सिंगरौली किस चीज के लिए प्रसिद्ध है ?
(क) कोयला (ख) लोहा
(ग) ताँबा (घ) हीरा
उत्तर
- (क) कोयला
सिंगरौली मध्य प्रदेश का कोयला उत्पादन क्षेत्र हैं | |
5. नोएडा किस राज्य में स्थित है ?
(क) दिल्ली (ख) उत्तर प्रदेश
(ग) हरियाणा (घ) पंजाब
उत्तर
- (ख) उत्तर प्रदेश
6. भारत में सर्वाधिक सोना किस राज्य में पाया जाता है ?
(क) झारखण्ड (ख) केरल
(ग) कर्नाटक (घ) तमिलनाडु
उत्तर
- (ग) कर्नाटक
भारत में सबसे अधिक
सोना कर्नाटक राज्य में पाया जाता है। यहाँ सोना कोलार, हुट्टी और उटी नाम के खानों
से निकाला जाता हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश और झारखंड के कुछ भागों से भी सोना
निकाला जाता है। वर्तमान में बिहार
का जमुई जिला का सोने क्षेत्र भारत का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार क्षेत्र है |
परन्तु अभी यहाँ से सोना नही निकाला जा रहा हैं | |
7. किस प्रदूषण द्वारा सर्वाधिक बीमारियाँ होती हैं ?
(क) ध्वनि (ख) जल
(ग) मुदा (घ) वायु
8. नागपुर योजना किस परिवहन से सम्बन्धित हैं ?
(क) जल (ख) सड़क
(ग) वायु (घ) पाइपलाइन
उत्तर
- (ख) सड़क
9. जनांकिकी संक्रमण किसने दिया ?
(क) मार्शल (ख) अमर्त्य सेन
(ग) नोएस्टीन (घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर
- (ग) नोएस्टीन
जनांकिकी संक्रमण सिद्धांत का उपयोग
किसी क्षेत्र की जनसंख्या के वर्णन तथा भविष्य की जनसंख्या के पूर्वानुमान के
लिए किया जाता हैं | यह सिद्धांत हमें बताता है कि जैसे ही कोई समाज ग्रामीण,
खेतिहर और अशिक्षित अवस्था से उन्नति करके नगरीय औधोगिक और साक्षर बनता हैं तो
उस प्रदेश की जनसंख्या उच्च जन्म और उच्च मृत्यु से निम्न जन्म व निम्न मृत्यु
में परिवर्तित होती हैं | |
10. निम्न में से कौन खाद्य फसल है ?
(क) गेहूँ (ख) गन्ना
(ग) कॉफी (घ) चुकंदर
उत्तर
- (क) गेहूँ
11. निम्न में से कौन एक भूमि उपयोग संवर्ग में नहीं है ?
(क) मैदानी भूमि (ख) कृष्य भूमि
(ग) परती (घ) वन
उत्तर
- (क) मैदानी भूमि
भूराजस्व अभिलेख द्वारा अपनाया गया भू-उपयोग वर्गीकरण – 1. वन क्षेत्र (Forest) 2. गैर कृषि कार्यों में संलग्न भूमि (Land put to
Non-agricultural uses) 3. बंजर व व्यर्थ-भूमि (Barren and wastelands) 4. स्थायी चरागाह क्षेत्र (Permanent pastures) 5. विविध तरु-फसलों व उपवनों के अंतर्गत क्षेत्र (Area under
miscellaneous tree crops and groves) 6. कृषि योग्य व्यर्थ भूमि (Culturable waste land) 7. वर्तमान परती भूमि (Current fallow) 8. पुरातन परती भूमि (fallow other than current fallow) 9. निवल बोया क्षेत्र (Net area sown) |
12. किस राज्य में गोंडवाना कोयला पाया
जाता है ?
(क) जम्मू-कश्मीर (ख) मेघालय
(ग) झारखण्ड (घ) त्रिपुरा
उत्तर
- (ग) झारखण्ड
भारत में दो समय के कोयला
मिलते हैं – (i) टर्शियरी काल और (ii) गोंडवाना काल (i) टर्शियरी काल – इसका निर्माण आज 5.5 करोड़ वर्ष पूर्व हुआ था | भारत
में ये कोयला जम्मू-कश्मीर, मेघालय, असम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और नागालैंड
में पाया जाता हैं |त् (ii) गोंडवाना काल - इसका निर्माण आज 20 करोड़ वर्ष पूर्व हुआ था | यह
कोयला भारत में दामोदर, महानदी, गोदावरी तथा नर्मदा नदी घाटियों में पाया जाता
हैं | |
13. चाय का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन है ?
(क) श्रीलंका (ख) भारत
(ग) चीन (घ) म्यांमार
उत्तर
- (ग) चीन
भारत
चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा चाय का उत्पादक देश हैं | |
14. मध्य-पूर्व रेलवे का मुख्यालय कहाँ है ?
(क) कोलकाता (ख) इलाहाबाद
(ग) गुवाहाटी (घ) हाजीपुर
उत्तर
- (घ) हाजीपुर
15. निम्न में से कौन आयु वर्ग कार्यशील जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करता हैं ?
(क) 15 से 25 वर्ष (ख) 15 से 50 वर्ष
(ग) 15 से 59 वर्ष (घ) 18 से 60 वर्ष
उत्तर
- (ग) 15 से 59 वर्ष
16. पर्वतीय भागों में किस प्रकार की बस्तियाँ पायी जाती हैं ?
(क) आयताकार (ख) सीढ़ीनुमा
(ग) पंखा प्रतिरूपी (घ) तारा प्रतिरूपी
उत्तर - (ख) सीढ़ीनुमा
17. निम्न में से कौन सघन जनसंख्या वाला क्षेत्र है ?
(क) भूमध्यरेखीय प्रदेश (ख) ध्रुवीय प्रदेश
(ग) मरुस्थलीय क्षेत्र (घ) दक्षिण-पूर्वी एशिया क्षेत्र
उत्तर - (घ) दक्षिण-पूर्वी एशिया क्षेत्र
विश्व के सघन जनसंख्या के क्षेत्र |
विश्व के विरल जनसंख्या के क्षेत्र |
(i) सयुंक्त राज्य अमेरिका का उत्तर-पूर्वी भाग |
(i) उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवों
के निकट |
(ii) यूरोप का उत्तर- पश्चिमी तथा दक्षिणी भाग |
(ii) ऊष्ण और शीत मरुस्थल |
(iii) दक्षिणी-पूर्वी और पूर्वी एशिया |
(iii) विषुवत रेखा के निकट उच्च
वर्षा एवं तापमान वाले क्षेत्र |
18. स्वेज नहर निम्न में से किसे जोड़ती है ?
(क) हिन्द महासागर एवं अरब सागर
(ख) अटलांटिक महासागर
एवं प्रशांत महासागर
(ग) भूमध्यसागर एवं लाल सागर
(घ) हिन्द महासागर एवं प्रशांत महासागर
उत्तर - (ग) भूमध्यसागर एवं लाल सागर
19. विश्व व्यापार संघटन का मुख्यालय कहाँ है ?
(क) न्यूयार्क (ख) वियना
(ग) वाशिंगटन (घ) जेनेवा
उत्तर
- (घ) जेनेवा
विश्व व्यापार संघटन (WTO) का मुख्यालय स्विट्ज़रलैंड के
जेनेवा शहर में हैं | |
20. क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन हैं ?
(क) मध्य प्रदेश (ख) उत्तर प्रदेश
(ग) राजस्थान (घ) महाराष्ट्र
उत्तर - (ग) राजस्थान
21. भारत में जनसंख्या का सर्वाधिक घनत्व कहाँ है ?
(क) बिहार (ख) पश्चिम बंगाल
(ग) त्रिपुरा (घ) झारखण्ड
उत्तर - (क) बिहार
22. भारत में
केन्द्र शासित प्रदेशों की संख्या कितनी है ?
(क) 6 (ख) 9
(ग) 28 (घ) 10
उत्तर
- (ख) 9
वर्तमान में 8 हैं | दमन
और दीव तथा दादर नगर हवेली को एक करने के बाद | |
23. रबड़ किस प्रकार की कृषि की उपज है?
(क) रोपण कृषि (ख) भूमध्यसागरीय
कृषि
(ग) प्रारम्भिक स्थायी कृषि (घ) मिश्रित कृषि
उत्तर - (क) रोपण कृषि
24. भारत की सबसे लम्बी नदी कौन है ?
(क) गंगा (ख) महानदी
(ग) नर्मदा (घ) ब्रह्मपुत्र
उत्तर
- (क) गंगा
गंगा नदी की कुल लम्बाई
2525 कि.मी हैं | इसका उद्गम उतराखंड के गंगोत्री के गोमुख ग्लेशियर से होती है
और बंगाल के खाड़ी में गिर के समाप्त हो जाती | |
(क) एशिया (ख) अफ्रीका
(ग) उत्तरी अमेरिका (घ) दक्षिणी अमेरिका
उत्तर
- (ख) अफ्रीका
26. शोलापुर किस उद्योग के लिए जाना जाता है ?
(क) लोहा-इस्पात (ख) एल्युमीनियम
(ग) सीमेंट (घ) सूती वस्त्र
उत्तर - (घ) सूती वस्त्र
सूती वस्त्र उद्योग के प्रमुख केंद्र हैं –
मुम्बई, अहमदाबाद, सूरत, शोलापुर, कानपुर, कोयंबटूर आदि | |
27. जूट का सबसे महत्वपूर्ण उत्पादक क्षेत्र है ?
(क) कावेरी डेल्टा (ख) गंगा डेल्ट
(ग) गोदावरी डेल्टा (घ) कृष्णा डेल्टा
उत्तर
- (ख) गंगा डेल्ट
भारत में जूट की पहली मिल 1850 के दशक में कोलकाता के निकट रिशरा
में स्थापित हुआ |1947 में भारत के विभाजन के बाद जूट-उत्पादक का प्रमुख क्षेत्र
आज के बांग्लादेश में पड़ गया जबकि अधिकतर मिलें भारत में रह गई | तत्पश्चात भारत
में नये जूट उत्पादक क्षेत्रों की खोज की गई जैसे – उत्तरी बिहार, पूर्वी उत्तर
प्रदेश, ओडिशा के डेल्टा भाग और आंधप्रदेश में | भारत में अभी
84 जूट मिलें हैं | इनमें से 64 अकेले पश्चिम बंगाल में हैं | |
28. पाराद्वीप बंदरगाह किस राज्य में है ?
(क) तमिलनाडु (ख) उड़ीसा
(ग) केरल (घ) गुजरात
उत्तर - (ख) उड़ीसा
बंदरगाह - राज्य |
बंदरगाह - राज्य |
1. मुंबई - महाराष्ट्र |
2. न्वाहशेवा - महाराष्ट्र |
3. कोलकाता,
हल्दिया - पं०
बंगाल |
4. चेन्नई - तमिलनाडु |
5. तूतीकोरिन - तमिलनाडु |
6. एन्नौर - तमिलनाडु |
7. कोच्चि – केरल |
8. कांडला - गुजरात
|
9. पाराद्वीप - उड़ीसा |
10. विशाखापट्नम -
आंध्रप्रदेश |
11. मर्मुगाव - गोवा |
12. मंगलौर –
कर्नाटक |
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें