वास्तविक ध्रुव (True Pole)-
ग्लोब पर खींची गई सभी के सभी देशांतर रेखाएँ पृथ्वी के उत्तर और दक्षिण के जिस स्थान या बिंदु पर मिलती है उस स्थान को ही उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुव कहते है चूँकि इसका स्थान परिवर्तित नही होता है इसलिए इसको वास्तविक ध्रुव या भौगोलिक ध्रुव (Geographical pole) कहते है |
दिशा सूचक यंत्र (Magnetic Compass) जिस उत्तर दिशा को दिखाता है वह चुम्बकीय उत्तरी ध्रुव होता है यह पृथ्वी के चुम्बकीये क्षेत्र से उत्पन्न होता है | वर्तमान में चुम्बकीय उत्तरी ध्रुव कनाडा के क्वीन एलिजाबेथ द्वीप पर है जोकि वास्तविक उत्तरी ध्रुव से 1300 किमी. दूर है | लेकिन इसका स्थान हमेशा बदलता रहता है | 1 जून,1831 ईo को इसको पहली बार मापा गया तो यह बूथिया प्रायद्वीप के Cape Adelaide के पास था | कैनेडियन सरकार ने कई सर्वेक्षण कराये तो पता चला की यह लगातार उत्तर-पश्चिम की ओर खींसक रहा है | 2019 के प्राम्भ तक उत्तरी ध्रुव करीबन 55 किमी. प्रति वर्ष की दर से कनाडा से साइबेरिया की ओर खींसक रहा है |
उत्तरी ध्रुव का स्थानांतरण
वर्ष | स्थिति |
2001 | 81.3°° W |
2004 | 82.3°° W |
2007 | 83.95°° W |
वास्तविक उत्तरी ध्रुव और चुम्बकीय उत्तर ध्रुव एक स्थान पर न होने के कारण कम्पास से उत्तर मापने के दौरान कुछ अंतर या अशुद्धियाँ आती है इसे ही चुम्बकीय विचलन कहते है |
चुम्बकीय विचलन रेखा (Magnetic Deviation Line)-
पृथ्वी के चुम्बकीय ध्रुवों को मिलाने वाली रेखा चुम्बकीय विचलन रेखा कहलाती है | इस रेखा पर चुम्बकीय झुकाव शून्य होता है | इसे
चुम्बकीय विषुवत रेखा (Magnetic Equator Line)-
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें