शुक्रवार, 14 जनवरी 2022

2012 (Arts) भूगोल वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Questions)

 खण्ड- '' (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)

1. पर्वतों एवं ऊंचे पठारों पर किस प्रकार की बस्ती पाई जाती है ?

(क) वृत्ताकार       (ख) रैखिक       (ग) सीढ़ीनुमा        (घ) आयताकार


उत्तर -
(ग) सीढ़ीनुमा

2. भारत के किस राज्य में बाँस ड्रिप सिंचाई प्रणाली प्रसिद्ध है ?

(क) तमिलनाडु       (ख) मेघालय        (ग) बिहार        (घ) पंजाब
उत्तर - (ख) मेघालय

मेघालय के खासी और जयंतिया पहाड़ियों में रहने वाले आदिवासी किसानों ने बाँस की बनी पाइप का उपयोग कर अपने फसलों को सींचने का कार्य करते है।



3. किस महादेश में सबसे अधिक संख्या में अंतरराष्ट्रीय पर्यटक आते हैं?
(क) यूरोप      (ख) आस्ट्रेलिया      (ग) अफ्रीका       (घ) उत्तरी अमेरिका
उत्तर - (क) यूरोप

सबसे अधिक संख्या में अंतरराष्ट्रीय पर्यटक यूरोप महादेश आते हैं | खासकर फ्रांस, स्पेन, इटली, टर्की, जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम इत्यादि देशों में |



4. भारत के चार महानगरों को जोड़ने वाली सड़क है
(क) सीमांत सड़क      (ख) ट्रांस-मेट्रो सड़क      (ग) एक्सप्रेस-वे      (घ) स्वर्णिम चतुर्भुज मार्ग
उत्तर - (घ) स्वर्णिम चतुर्भुज मार्ग

स्वर्णिम चतुर्भुज राजमार्ग : केंद्र सरकार द्वारा भारत के चार प्रमुख महानगरों दिल्ली मुंबईचेन्नई एवं कोलकाता को जोड़नेवाली 6 लेनवाली लगभग 5846 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण कार्य जारी है । 

सीमांत सड़कें : वे सड़के जिनका निर्माण सीमाओं के पास किया गया हैं सीमांत सड़के कहलाते हैं | राजनीतिक एवं सामरिक दृष्टि से ये सड़के काफी महत्वपूर्ण होते हैं क्योंकि युद्ध की स्थिति में इन सड़कों के माध्यम से ही सीमाओं पर सैनिकों के लिए आवश्यक सामानों को भेजा जाता है । भारत में इन सड़कों का निर्माण एवं रख-रखाव सीमा सड़क संगठन करता हैजिसका गठन 1960 ई० में किया गया था । 

एक्सप्रेस वे : अल्प समय में गंतव्य स्थानों तक पहुँचाने के उद्देश्य से बनाई गई सड़कों को एक्सप्रेस वे कहते हैं | इन सड़कों पर गाड़ियों की गति बहुत अधिक होती है। इन पर चलनेवाली गाड़ियों को अतिरिक्त टोल-टैक्स भी देना पड़ता है। चार लेनवाली इन अत्याधुनिक सड़कों में कोलकाता- दमदम राजमार्गअहमदाबाद राजमार्गमुंबई पश्चिमी तटीय राजमार्ग शामिल हैं।




5. लॉरन-सार क्षेत्र प्रसिद्ध है

(क) लौह-अयस्क के लिए     (ख) सोना के लिए      (ग) कोयला के लिए    (घ) इनमें से कोई नहीं  
उत्तर - (क) लौह-अयस्क के लिए

लॉरन क्षेत्र फ्रांस में हैं जबकि सार जर्मनी में | ये दोनों क्षेत्र लौह-अयस्क के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध हैं |


6. अंगूर की खेती कहलाती है
(क) सेरीकल्चर        (ख) विटीकल्चर        (ग) पिसीकल्चर         (घ) इनमें से कोई नहीं  
उत्तर - (ख) विटीकल्चर


विटीकल्चर – अंगूर की खेती को

सेरीकल्चर – रेशम का कीड़ा पालने को

पिसीकल्चर – मछ्ली पालन

एपिकल्चर – मधुमक्खी पालन 

फ्लोरीकल्चर – फुल वाले पौधों का उत्पादन

ओलेरीकल्चर / हॉर्टिकल्चर  - सब्जियों की खेती 



7. ज्योग्राफिया जेनरालिस' के लेखक कौन हैं ?

(क) सेंपुल       (ख) वारेनियस        (ग) रैटजेल     (घ) डार्विन

उत्तर - (ख) वारेनियस

8. बिहार के लोग किस भाषा परिवार समूह से संबंधित हैं ?

(क) आस्ट्रिक        (ख) द्रविडियन         (ग) यूरोपियन         (घ) चीनी  
उत्तर - (ग) यूरोपियन

भारतीय-यूरोपियन भाषा (इंडो आर्य) बिहार में ज्यादातर बोली जाती हैं |

9. अंकलेश्वर क्षेत्र है

(क) असम में        (ख) राजस्थान में         (ग) आंध्र प्रदेश में         (घ) गुजरात में

उत्तर -(घ) गुजरात में


10. किस पंचवर्षीय योजना की अवधि 2007-2012 है ?
(क) 9वीं        (ख) 10वीं         (ग) 11वीं         (घ) 12वीं

उत्तर - (ग) 11वीं        

II. निम्नलिखित प्रश्न संख्या 11 से 15 में दो कथन दिए गए हैं। दोनों कथनों को ध्यान से पढ़ें

तथा नीचे दिए गए विकल्पों में सही उत्तर चुनें।

(क) (A) एवं (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है

(ख) (A) एवं (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
(ग) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है।

(घ) (A) गलत है, परन्तु (R) सही है।

11. कथन (A) : यूनान की प्राचीन सभ्यता भूमध्यसागर के तट पर विकसित हुई |
   कथन (R) : भूमध्यसागरीय जलवायु मानवीय अधिवास के लिए उपयुक्त है।


उत्तर - (क) (A) एवं (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है

12. कथन (A) लंदन एक वैश्विक नगर है।

   कथन (R): लंदन राइन नदी के किनारे विकसित है।

उत्तर - (ग) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है।

13. कथन (A) : भारतीय मध्यवर्ती मैदान में पेट्रोलियम भंडार की प्रचुर संभावनाएँ हैं।

   कारण (R) : यहाँ टर्शियरीकालीन संरचनाएँ पाई जाती हैं।

उत्तर - (ग) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है।

14. कथन (A) : वियतनाम का मानव विकास सूचकांक भारत से कम है।
   कारण (R) : वियतनाम की प्रति व्यक्ति आय भारत से कम है।


उत्तर - (क) (A) एवं (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है


15. कथन (A): भारत मानव संसाधन में घनी है।

   कारण (R): भारत के पास विशाल भौगोलिक क्षेत्रफल है।

उत्तर - (ख) (A) एवं (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है


III. प्रश्न संख्या 16 से 18 तक के प्रश्नों के एक से अधिक उत्तर सही हो सकते हैं।

प्रत्येक प्रश्न के लिए उन सभी उत्तरों को चुनें एवं विकल्पों में से सही उत्तर को चिह्नित करें।

16. निम्नलिखित में कौन उत्तर भारतीय शहर है ?
(I) पुणे       (II) अंबाला        (III) अमृतसर        (IV) हैदराबाद

(क) I एवं II       (ख) II एवं III       (ग) III एवं IV        (घ) इनमें से सभी
उत्तर - (ख) II एवं III

17. तृतीयक क्रियाकलाप के उदाहरण हैं -
(I) शिक्षा       (II) बैकिंग       (III) विनिर्माण       (IV) परिवहन


(क) I एवं II    (ख) I एवं IV     (ग) I, II एवं IV      (घ) II एवं III

उत्तर - (ग) I, II एवं IV

18. पश्चिमी भारत की नदी बेसिन है
(I) माही बेसिन       (II) कावेरी बेसिन        (III) गंगा बेसिन       (IV) कोसी बेसिन

(क) केवल I         (ख) I एवं II           (ग) I.II एवं III         (घ) इनमें से सभी
उत्तर - (क) केवल I


IV. प्रश्न संख्या 19 से 22 में दो स्तम्भ दिए गए हैं। स्तम्भ-I के साथ स्तम्भ-II का सही-सही मिलान करें।

स्तम्भ-I             स्तम्भ-II
19. मोहन भोग      (A) आम

20. बनारसी         (B) चाय

21. उलांग           (C) केला

22. अरेबिका         (D) कॉफी।
उत्तर -
स्तम्भ-I             स्तम्भ-II
19. मोहन भोग      (C) केला

20. बनारसी         (A) आम

21. उलांग           (B) चाय  

22. अरेबिका         (D) कॉफी।


V. प्रश्न संख्या 23 से 25 के लिए दिये गये अवतरण को ध्यान से पढ़े तथा नीचे दिए पर विकल्पों

में से सही उत्तर चुनें।

अवतरणः विश्व में भारत के पास सर्वाधिक संख्या में पशु है। यहाँ विश्व की 20% गाय 60% भैंसें

एवं 20% भेड़े हैं। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार एवं राजस्थान राज्य के मामले में

महत्त्वपूर्ण हैं। पशुपालन भारतीय अर्थव्यवस्था विशेषकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका

निभाता है। देश में सर्वाधिक पशु घनत्व महाराष्ट्र में पाया जाता है

23. किस देश के पास विश्व में सबसे अधिक संख्या में पशुएँ हैं ?
(क) ब्राजील      (ख) भारत       (ग) डेनमार्क      (घ) इंगलैंड
उत्तर - (ख) भारत


24. भारत के किस राज्य में सर्वाधिक पशु घनत्व है ?
(क) बिहार       (ख) पंजाब       (ग) राजस्थान    (घ) महाराष्ट्र
उत्तर - (घ) महाराष्ट्र


25. भारत के पास विश्व की कितनी प्रतिशत भेड़ें हैं?
(क) 20%       (ख) 60%        (ग) 40%        (घ) 35%

उत्तर - (क) 20%


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें