शुक्रवार, 24 जुलाई 2020

भारत की स्थिति एवं विस्तार (Location and Expansion of India) Lesson -1

मुख्य बिंदु 

भारत के विभिन्न नाम कैसे पड़े ?

पृथ्वी पर भारत की  स्थिति 

भारत का आकार 

भारत की स्थल एवं जल सीमा 

अक्षांशीय एवं देशांतरीय विस्तार का प्रभाव 

भारत के पडोसी देश 

पूरे विश्व में भारत ही एक मात्र ऐसा देश है जिसके नाम पर एक महासागर यानी हिंद महासागर (Indian Ocean) का नाम रखा गया हैं |    

     आधिकारिक तौर पर भारत को भारत गणराज्य (Republic of India) के नाम से जाना जाता है भारत शब्द की उत्पत्ति संस्कृत शब्द से हुई है जिसका संबंध भरत वंश (Bharata dynasty) से हैजो करीबन 3,500 वर्ष पहले उत्तरी भारत पर शासन किया करते थे चूँकि यहाँ आर्य लोग रहा करते थे इसीकारण इसके आर्यों की भूमि या आर्यावर्त भी कहा जाता था जबकिभारत का वर्तमान नाम हिन्द (Hind)हिंदुस्तान (Hindustan) और इंडिया (India)  की उत्पत्ति सिंधु (Sindhu) नदी के गलत उच्चारण से हुई है पारसियों (ईरानियों) ने सिन्धु (Sindhu) नदी को हिन्दू (Hindu) कहकर उच्चारित करते थे और सिन्धु नदी के पूर्वी भाग को हिन्द | जब मुसलमान भारत आये तो इस भूखंड को हिंदुस्तान  और यहाँ के निवासियों को हिन्दू कह कर पुकारा यहाँ यह ध्यान देने योग बात ये है की हिन्दू शब्द का प्रयोग किसी धर्म विशेष को बताने के बजाए वहां के निवासियों के लिए किया जाता था |  जब यूनानीयों (Greeks) ने हिन्द (Hind) देश और हिंदू (Hindu) नदी के बारे में सुना तो उन्होंने अपने मानचित्रों पर सिन्धु नदी को इंडस (Indus) नदी और हिन्द देश को इंडिया (India) के रूप में उल्लेख किया |


भारत की स्थिति (Location of India) -
भारत अक्षांशीय (Latitudinal) तौर पर उत्तरी गोलार्द्ध (Northern Hemisphere) में और देशांतरीय (Longitudinal) तौर पर पूर्वी गोलार्द्ध (Eastern Hemisphere) में फैला हुआ है एशिया महाद्वीप में इसकी स्थिति दक्षिणी भाग में है 

अक्षांशीय विस्तार (Latitudinal Extension) – 

     भारत दक्षिण में 8°4' उत्तरी अक्षांश  से लेकर उत्तर में 37°6'  उत्तरी अक्षांश तक फैला हुआ है अगर हम भारत के द्वीप समूह को भी सम्मिलित कर ले तो इसका विस्तार दक्षिण में 6°45 उत्तरी अक्षांश तक होगा भारत का दक्षिणतम बिंदु इंदिरा पॉइंट (Indira Point) है जो अंडमान निकोबार दीप समूह में स्थित है

देशान्तरीय विस्तार (Longitudinal Extension) – 

     भारत पश्चिम में 68°7' पूर्वी देशांतर से  लेकर पूर्व में 97°25' पूर्वी देशांतर तक फैला हुआ है |


कर्क रेखा (Tropic of Cancer) - इस रेखा का मान 23.5° उत्तरी अक्षांश हैं | जो भारत के बीचो बीच से होकर गुजरती है और लगभग दो भागों में बांटती है | कर्क रेखा भारत के 8 राज्यों से होकर गुरती है जिनकें नाम है – गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़झारखंड, . बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम |



भारत का आकार (Size of India) - भारत का क्षेत्रफल 32.लाख वर्ग कि.मी. है जो विश्व के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 2.4% है भारत विश्व  का 7वां बड़ा देश है जो क्रमानुसार इस प्रकार है – (1) रूस, (2) कनाडा, (3) राअमेरिका(4) चीन, (5) ब्राजील, (6) ऑस्ट्रेलिया और (7) भारत |


भारत की सीमा रेखा की लम्बाई (Borderline length of India) 

     भारत की स्थलीये सीमा रेखा तटीय सीमा रेखा के लगभग दोगुनी है स्थल सीमा रेखा की कुल लंबाई 15200 कि.मी. है | तो वही मुख्य भूमि की तटीय सीमा रेखा 6,100 कि.मी. लंबी है जब भारतीय द्वीपों की तटीय रेखा को भी सम्मिलित कर लेते हैं तो इसकी कुल लंबाई 7,516.कि.मी. हो जाती है

सीमा रेखा

कि.मी. में लम्बाई

स्थल सीमा रेखा

15,200

मुख्य भूमि तटीय सीमा रेखा

6,100

मुख्य भूमि तटीय सीमा रेखा + द्वीपीय तट रेखा

7,516.6


भारत मोटे तौर पर त्रिभुजाकार है इसका उत्तरी भाग चौड़ा है और दक्षिणी भाग लगभग 22° उत्तरी अक्षांश से दक्षिण की ओर क्रमशः पतला होता गया है सबसे अंतिम छोर पर भारत की मुख्य भूमि ने अंतरीप का रूप ले लिया है इसे कुमारी अंतरीप या कन्याकुमारी (Cape Comorin) कहते हैं 

      भारत के प्रायद्वीपीय (Peninsular) आकार के कारण यह तीनों ओर से समुंद्र से घिरा हुआ है -(1) पूर्व में बंगाल की खाड़ी, (2) पश्चिम में अरब सागर तथा (3) दक्षिण में हिंद महासागर है इसी प्रायद्वीपीय आकार के कारण भारत की तटीय सीमा इतनी लंबी है तथा हिंद महासागर के मध्य भाग में स्थित है |


[समुद्र की ओर मुख्य स्थलीय भाग का निकला हुआ संकरा 
 या पतला भाग जो तीन ओर  समुद्र से घिरा हो अंतरीप (Cape) कहलाता है | ]

अक्षांशीय एवं देशांतरीय विस्तार का प्रभाव (Effect of Latitudinal and Longitudinal extension) 

      भारत का अक्षांशीय एवं देशांतरीय विस्तार दोनों लगभग समान (30°) है किंतु भूमि पर दोनों की वास्तविक दूरी सम्मान नहीं है | इसका कारण यह है कि पृथ्वी पर अंतर-अक्षांशीय दूरी समान रहती है किंतु अंतर-देशांतरीय दूरी जैसे-जैसे ध्रुव की ओर जाते हैं कम होती जाती है

अक्षांशीय अंतर

धरातलीय दुरी

37°6'  N - 8°4' N = 30° (लगभग)

3214 कि.मी

 

देशांतरीय  अंतर

धरातलीय दुरी

97°25E - 68°7E  = 30° (लगभग)

2933 कि.मी


(A) देशांतरीय विस्तार का प्रभाव (Effect of Longitudinal extension)- 

स्थानिक समयावधि में अंतर (Difference in local time) - 

     भारत में अरुणाचल प्रदेश और गुजरात के कच्छ के बीच स्थानीय समय (Local Time) में घंटे का अंतर है | जब अरुणाचल प्रदेश में सूर्योदय होता है उस समय कच्छ में अंधेरा रहता है और वहां घंटे बाद सूर्य उदय होता है ऐसा दोनों में 30° देशांतरीय विस्तार के कारण होता है

    भारत में 2 घंटे का स्थानीय समय में अंतर होने के कारण पुरे भारत के लिए एक मानक समय (Standard Time) का निर्धारण किया गया | यह मानक समय 82°30' पूर्वी देशांतर के रूप में लिया गया इस देशांतर को भारत का मानक मध्याह्न  (Standard Meridian) रेखा कहा जाता है जो इलाहाबाद (नैनी) के करीब से होकर गुजरती है मानक मध्याह्न रेखा चुनते समय इस बात का ध्यान रखा जाता है कि वह देश के बीचो बीच से गुजरती हो |


(B) अक्षांशीय विस्तार का प्रभाव (Effect of Latitudinal extension) -

      अक्षांशीय विस्तार का प्रभाव निम्न बातों पर पड़ती है - (i) सूर्यताप में अंतर और (ii) दिन की लम्बाई में अंतर

(i) सूर्यताप में अंतर (Difference in sun heat) 

भारत का सबसे उत्तरी राज्य जम्मू कश्मीर है जिसका उत्तरी किनारा 37°6'  उत्तरी अक्षांश तक फैला हुआ हैं अतः यह विषुवत रेखा से काफी दूर स्थित है तथा सूर्य की किरणें यहां काफी तिरछी पड़ती हैं परिणामतः यहां सूर्य ताप कम मिलता है और जाड़े की ऋतु में अत्यधिक ठंडक पड़ती है इसके विपरीत भारत का दक्षिणी भाग केरल और तमिलनाडु राज्य विषुवत् रेखा के काफी निकट है अतः यहां सूर्य की किरणें अपेक्षाकृत सीधी पड़ती है और सूर्य का ताप अधिक मिलता है इस तरह जाड़े में जम्मू-कश्मीर में पुरुष गर्म कपड़े और चादरों में लिपटे रहते हैं वही केरल के किसान लुंगी पहने नंगे बदन खेती करता है |


i)दिन की लम्बाई में अंतर ( (Difference in day lengh) -
      पृथ्वी अपने अक्ष (Axis) पर 23 1/2°  झुका है | पृथ्वी का जो गोलार्द्ध सूर्य की ओर झुका होता है | उस गोलार्द्ध में दिन लम्बी और राते छोटी होती है | गर्मियों में पृथ्वी का उत्तरी गोलार्द्ध सूर्य की ओर झुका होता है | जिसके कारण विषुवत रेखा (Equator) से उत्तरी ध्रुव की ओर बढ़ने पर दिन की लम्बाई बढ़ने लगती है | उत्तरी ध्रुव का पूर्ण प्रकाशमय भाग में आ जाने के कारण उत्तरी ध्रुव (North Pole) पर 6 महीनों तक दिन रहती है |
      इसके विपरीत सर्दियों में पृथ्वी का उत्तरी गोलार्द्ध सूर्य से दूर चला जाता है जिसके कारण विषुवत रेखा से उत्तर की ओर बढ़ने पर दिन की लम्बाई घटती जाती हैं | और ध्रुवों का पूर्ण अंधकार में चले जाने के कारण वहाँ 6 महीनो तक रात होती है | 
      दुसरे शब्दों में कहे तो ऊँचे अक्षांशों में निम्न अक्षांशों के अपेक्षा गर्मियों में लम्बी दिन और छोटी राते तथा सर्दियों में छोटी दिन और लम्बी राते देखने को मिलता है | इसीकारण केरल के निम्न अक्षांश पर होने के कारण सबसे छोटे एवं सबसे बड़े दिन में 45 मिनट का अंतर है जबकि लेह जो की उच्चे अक्षांश पर है, में यह अंतर घंटे तक का पाया जाता है |


भारत तथा विश्व (India and World) - भारत अपनी प्रायद्वीपीय आकृति के कारण हिंद महासागर के शीर्ष पर स्थित है परिणामस्वरूप यह हिन्द महासागर के तट पर बसे विभिन्न देशों जैसे ऑस्ट्रेलिया दक्षिण-पूर्व एशियाअरब और अफ्रीकी देशों के साथ व्यापारिक संबंध बना पाने में समर्थ है भारत प्राचीन काल से ही इन देशों को मसालामलमलमोर पंखकपड़ेकिमती पत्थर तथा अन्य समान निर्यात करता रहा है हिंद महासागर में महत्वपूर्ण स्थितिव्यापारिक केंद्र और प्राचीनतम उन्नत देश होने के कारण ही इस महासागर का नाम भारत देश के नाम पर रखा गया 

भारत का विश्व के अन्य देशों से संपर्क और व्यापार देशों से संपर्क और व्यापार सिर्फ समुंद्री जलमार्ग के साथ नहीं बल्कि हिमालीय पहाड़ी दर्रों से भी हुआ करता था | इनमें सबसे महत्वपूर्ण खैबर दर्रा (पाकिस्तान) और नाथुला दर्रा (सिक्किम) था जो भारत को मध्य एशिया (Central Asia) और सिल्क मार्ग (Silk route) से जोड़ता था अफगान और अरबी लुटेरे (robbers) खैबर दर्रा का ही उपयोग करके ही भारत में लुट-पाट करने आते थे |

भारत के पड़ोसी देश (Neighboring country of India) - 
       भारत के सीमा से लगे देशों के नाम इसप्रकार है - पश्चिम में पाकिस्तानउत्तर में चीननेपाल, और भूटान, पूरब में म्यांमार एवं बंगलादेश हैं जबकि दक्षिण में श्रीलंका एवं मालद्वीप द्वीपीय देश हैं श्रीलंका भारत से मन्नार की खाड़ी (Gulf of Mannar) एवं पाक जलसंधि (Palk Strait) से अलग है भारत की मुख्य भूमि पर स्थित धनुषकोटि से श्रीलंका का तट  मात्र 24  कि.मी. दूर है इस रेखीय द्वीपों की श्रृंखला को राम सेतु या आदम पुल (Adam Bridge) के नाम से जाना जाता है |


      इनमे अगर चीन और म्यांमार को हटा दिया जाये और अफगानिस्तान को जोड़ दे तो यह सार्क देशों का समूह बनाते है | सार्क (SAARC) जोकि South Asian Association for Regional Cooperation) का संक्षिप्त रूप हैं | इसके सदस्य देशों के नाम है  भारतपाकिस्तानबंगलादेशश्रीलंका, नेपाल, भूटान, मालद्वीप  और अफगानिस्तान |

     भारत के उत्तर एवं उत्तर-पूर्वी सीमा रेखा का निर्धारण पर्वत श्रृंखला द्वारा होता है | जम्मू कश्मीर में एक क्षेत्र ऐसा है जहां भारत, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, चीन, और तजाकिस्तान की सीमाएं काफी नजदीक आ जाती है इस तरह देशों की सीमाएं इतने निकट होने के कारण यह क्षेत्र सामरिक दृष्टि (Strategic point of view) से अत्यंत संवेदनशील है |


     भारत के उत्तर में बौध धर्म को मानने वाला शांतिप्रिय देश तिब्बत भी था जिसपर चीन ने 1950 ई.वी में  कब्जा कर लिया | तभी से भारत-चीन सीमा विवाद शुरू हुई | तिब्बत पर कब्ज़ा होने के पश्चात् हिन्दुओं एवं बौध धर्म का पवित्र धार्मिक स्थल कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील भी चीन में चला गया है | वर्तमान में भारत और चीन के बीच के सीमा रेखा को मैकमोहन रेखा (Mac Mohan Line) कहते है | यह रेखा भारत के जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश के बीच है | वही भारत और पाकिस्तान के बीच रेडक्लिफ रेखा (Red cliff Line) है |



  वस्तुनिष्ठ प्रश्न 

1. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन सा स्थान है ? - सातवां 

2. भारत के अक्षांशीय एवं देशांतरीय विस्तार में लगभग कितने डिग्री का अंतर है ? - 30° 

3. भारत की मानक मध्याह्न रेखा का मान है - 82°30' 

4. भारत की स्थलीय सीमा रेखा तटीय सीमा रेखा के लगभग कितनी बड़ी है ? - दोगुनी 

5. भारत एवं चीन के बीच की सीमा रेखा का नाम है - मैकमोहन लाइन 

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए 

1. भारत का क्षेत्रफल 32.8 लाख  वर्ग किलोमीटर है जो विश्व के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 2.4% है

2. भूभाग 37°6' उत्तर से 8°4' उत्तर अक्षांश तथा 68°7' पूर्व देशांतर से  97°25' पूर्व  देशांतर तक है

3. भारत में कुल 28 राज्य एवं 9 केंद्र शासित प्रदेश (जम्मू कश्मीर और लदाख नवीन केंद्र शासित राज्य) हैं

4. श्रीलंका भारत से मन्नार की खाड़ी एवं पाक जलसंधि द्वारा अलग हुआ है

5. कोसी नदी को बिहार का शोक कहते हैं जो हिमालय के गोसाई थान  चोटी के उत्तर में पर्वत से निकलती है

कारण बताओ 

1. भारत का अक्षांशीय एवं देशांतरीय विस्तार लगभग समान है किन्तु भूमि पर दोनों की वास्तविक दूरी सम्मान नहीं है क्यों ? 

उत्तर- भारत का अक्षांशीय एवं देशांतरीय विस्तार दोनों लगभग समान है किंतु भूमि पर दोनों में वास्तविक दूरी समान नहीं है इसका कारण यह है कि पृथ्वी पर अंतर अक्षांशीय दूरी समान रहती है किंतु अंतर देशांतरीय दूरी जैसे-जैसे ध्रुव की ओर जाते हैं कम होती जाती है

2. भारत के अरुणाचल प्रदेश के निवासी सौराष्ट्र के निवासियों की तुलना में सूर्योदय होने से घंटा पहले ही उठ जाते हैं क्यों ? 

उत्तर- भारत के अरुणाचल प्रदेश और कच्छ के बीच 30 डिग्री देशांतरीय विस्तार है जिससे दोनों के बीच स्थानीय समय में घंटे का अंतर आ जाता है जब अरुणाचल प्रदेश में सूर्योदय होता है उस समय कच्छ में अंधेरा रहता है और वहां घंटे बाद सूर्य उदय होता है

3. भारत के जम्मू कश्मीर राज्य में जाड़े की ऋतु में जहां लोग गर्म कपड़ों में लिपटे रहते हैं वहीं दक्षिणी राज्य केरल के निवासी खुले बदन एवं लूंगी में रहते हैं क्यों

उत्तर- भारत का उत्तरी किनारा जम्मू कश्मीर राज्य के 37 डिग्री मिनट अक्षांश रेखा को स्पर्श करती है अतः यह क्षेत्र विश्वत रेखा से काफी दूर स्थित है फल स्वरूप सूर्य की किरणें यहां अत्यंत अतिथि पड़ती है परिणाम था यहां सूर्य ताप कम मिलता है और जाड़े की ऋतु में अत्यधिक ठंड पड़ती है इसके विपरीत भारत का दक्षिणी भाग केरल और तमिलनाडु राज्य विश्वत रेखा के काफी निकट है अतः यहां सूर्य की किरने अपेक्षा के सीधी पड़ती है और सूर्य ताप अधिक मिलता है इस तरह जारे में जम्मू-कश्मीर में पुरुष गर्म कपड़े और चादर में लिपटे रहते हैं वही केरल का किसान लुंगी पहने नंगे बदन खेती करता है

4. भारत की तटीय सीमा रेखा काफी लंबी है क्यों

उत्तर- भारत की तटीय सीमा रेखा काफी लंबी है क्योंकि इसका आकार प्रायद्वीपीय है जिसके कारण या तीन ओर से समुद्र से घिरा हुआ है पूरब में बंगाल की खाड़ी पश्चिम में अरब सागर तथा दक्षिण में हिंद महासागर इसी प्रायद्वीपीय आकार के कारण भारत की तटीय सीमा कितनी लंबी है 

लघु उत्तरीय प्रश्न 

भौगोलिक क्षेत्रफल के दृष्टि से भारत से बड़े सभी देशो का नाम क्रमवार से लिखें

उत्तर- भौगोलिक क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से भारत से बड़े देशों के नाम क्रमवार इस प्रकार है - रूसकनाडा, U.S.A, चीन, ब्राजील और ऑस्ट्रेलिया  |

                      

      









कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें