समय का निर्धारण –
पृथ्वी के गोलाकार होने के कारण सम्पूर्ण पृथ्वी पर 360 देशांतर रेखाएँ खिंची जा सकती है | चूँकि एक दिन 24 घंटे के बराबर होता है तो एक घंटे में पृथ्वी का 15 अंश भाग सूर्य से गुजरेगी | यानि एक अंश गुजरने में 4 मिनट का समय लगेगा |
समय क्षेत्र (Time Zone)- सम्पूर्ण पृथ्वी को 15° – 15° यानि के एक एक घंटे के आधार पर 24 समय क्षेत्रों में बांता गया है | समय- 2 प्रकार के होते है – (1). स्थानीय समय (Local Time) और (2). मानक समय (Standard Time)
(1). स्थानीय समय (Local Time)-
वह समय जब सूर्य उस स्थान विशेष पर लम्बवत् चमकता है | उस समय को वहां की घडी में 12 बजे दोपहर मानेगे | इस आधार पर निर्धारित किये गए समय को उस स्थान का स्थानीय समय कहेंगे | परन्तु पृथ्वी का आकार गोलाकार होने के कारण विभिन्न स्थानों का स्थानीय समय भिन्न-भिन्न होता है | एक ही देश में कई स्थानीय समय होने से देश में समय को लेकर काफी समस्यायें उत्पन्न हो जाएगी | इस समस्या के समाधान के लिए देश में एक मानक समय (Standard Time) का उपयोग किया जाता है |
(2).मानक समय (Standard Time)-
(2).मानक समय (Standard Time)-
यह किसी देश के मध्य से गुजरने वाली याम्योत्तर / देशांतर का माध्य होता है, जो स्थानीय समय की असुविधा को दूर करने के लिए सम्पूर्ण देश के लिए लागू किया जाता है | प्रत्येक देश का मानक समय ग्रीनविच मीन टाइम से निर्धारित किया जाता है | जैसे भारत का चयनीत माध्य याम्योत्तर / देशांतर ½° E है जो उत्तर प्रदेश के
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें